1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कार्तिक आर्यन को मिली एक और ब्रांड फिल्म, बड़े पर्दे पर अब जमकर करेंगे ‘आशिकी’

कार्तिक आर्यन को मिली एक और ब्रांड फिल्म, बड़े पर्दे पर अब जमकर करेंगे ‘आशिकी’

कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान, उनकी झोली मे गिरि एक और ब्रांड न्यू फिल्म 'आशिकी 3'। 1990 में आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अभिनय किया। इसकी सीक्वल आशिकी 2, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अभिनय किया था, जो 2013 में रिलीज़ हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी ।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Kartik Aaryan’s Aashiqui 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन भूल भुलैया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म करने के बाद एक और नयी फिल्म करने जा रहें हैं जो की सुपरहिट फिल्म आशिकी की सिकुयल है, जो 22 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बर्फी, लूडो और जग्गा जासूस जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अनुराग बसु फिल्म का निर्देशन करेंगे। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी शेयर की है, जिसके बाद एक्टर के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे। एक्टर के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें :- राजपाल यादव का मामला: चेक बाउंस से जेल तक, और क्या है नवीनतम?

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

भूल भुलैया हेरो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक घोषडा की है. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ के बारे में बताया है. एक्टर ने इस खुशखबरी के बारे में बताते हुए लिखा ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम… जहर जिंदगी का जी लेंगे हम…’ यह दिलों को झकझोर देगा, बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म.’ आपको बता दें अब तक आशिकी फ्रेंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं. पहली फिल्म साल 1990 में आई थी और दूसरी फिल्म साल 2013 में और अब इसके तीसरे पार्ट की तैयारी है.

अगर कार्तिक आर्यन के वोर्क्फ़्रोंत के बारे मे बात करें तो इनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। बीते दिनों ही उन्होंने जानकारी दी थी कि वह अपनी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी. इसके अलावा वो फिल्म ‘शहजादा’ और फिल्म ‘फ्रेडी में भी नजर आने वाले हैं. ‘फ्रेडी’ में उनके साथ अलाया एफ नजर आने वाली हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com