1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. केदारनाथ यात्राः अब 20 जून तक नहीं हो सकेंगे नए पंजीकरण

केदारनाथ यात्राः अब 20 जून तक नहीं हो सकेंगे नए पंजीकरण

केदारनाथ यात्रा में नए पंजीकरण पर 20 जून तक रोक लगा दी गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 20 जून तक नए पंजीकरण नहीं होंगे।

By Rajni 

Updated Date

देहरादून। केदारनाथ यात्रा में नए पंजीकरण पर 20 जून तक रोक लगा दी गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 20 जून तक नए पंजीकरण नहीं होंगे।

पढ़ें :- अंकिता की आवाज़ अदालत तक पहुँची: जब जनदबाव ने CBI जांच का रास्ता खोला

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन ने यह फैसला लिया है। चारों धामों में अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा केदारनाथ में 9 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।  इसके पहले सरकार ने 16 जून तक पंजीकरण पर रोक लगाई थी, जिसे अब 16 जून से बढ़ाकर 20 जून तक कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com