मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

राष्ट्रपति से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि, पहलवानों के समर्थन में महापंचायत

Rajni

मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में गुरुवार को खाप महापंचायत हुई। पंचायत पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच जारी टकराव को लेकर बुलाई गई थी।

khap mahapanchyat
शेयर करें

नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में गुरुवार को खाप महापंचायत हुई। पंचायत पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच जारी टकराव को लेकर बुलाई गई थी।

इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते हुए बच्चों को उठाया गया है। फैसला यहां का सुरक्षित है, लेकिन खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मिलेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये बच्चे झूठ बोल रहे हैं। सरकार की चाल है कि यूपी में हिंदू मुस्लिम किया। बिहार में लालू का परिवार तोड़ा। हरियाणा में चौटाला परिवार तोड़ा और गुजरात में भी यही किया। पहलवान किसी जाति के नहीं हैं, इनकी जाति तिरंगा है। हम इंटरनेशनल फेडरेशन में भी जाएंगे।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत की बैठक कल

कहा कि खाप चौधरियों की एक कमेटी बनेगी और राष्ट्रपति और गृह मंत्री से मिलेंगे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कल खाप पंचायत की बैठक होगी। जिसमें आज का फैसला रखा जाएगा और उसके बाद सर्वसम्मति से फैसला सुनाया जाएगा।

टैग: Delhi
शेयर करें