कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज कस्बे में मनबढ़ों ने सरेआम नाबालिग को खींचकर कार में बैठा लिया और चलती कार में दबंगों ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। नाबालिग चीखती चिल्लाती रही रही लेकिन इन दरिंदों पर कोई असर नहीं हुआ। हद तो यह है कि सूचना के बावजूद भी पुलिस कान में तेल डाले रही।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
15 दिन बाद कप्तानगंज थाना की पुलिस को पीड़िता की चीख तब सुनाई दी, जब मनबढ़ों द्वारा नाबालिग को खींचकर कार में बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
तकरीबन 15 रोज पहले 9 सितंबर को जिले के कप्तानगंज कस्बे में सरेआम 4 युवकों ने एक नाबालिग को जबरदस्ती खींचकर कार में बैठा लिया। फिर चलती कार में ही चारों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाते हुए मुंह काला किया। पीड़िता के पिता दो मर्तबा कप्तानगंज थाने पर जाकर अपनी पुत्री के साथ हुई हैवानियत को पुलिस से बताया, लेकिन कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
लड़की को खींचकर कार में बैठाने का वीडियो 15 दिन बाद रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की तंद्रा टूटी। 15 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपित क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर व एक अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।