नई दिल्ली। सोमवार के दिन का संबंध भगवान शिव और चंद्र देव से होता है। सुख-समृद्धि, मानसिक शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए सोमवार व्रत रखना चाहिए। जानते हैं सोमवार व्रत किन्हें रखना लाभकारी होगा। जिनका स्वभाव उग्र होता है, उन्हें सोमवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। इससे उग्रता में कमी आती है और उनका स्वभाव खुशमिजाज होता है।
पढ़ें :- कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
अगर आप लगातार मानसिक परेशानी या तनाव का सामना कर रहे हैं तो यह चंद्र दोष का कारण हो सकता है। इसलिए ऐसे में आपको सोमवार व्रत रखना चाहिए और साथ ही चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। अच्छे वर की कामना के लिए भी कुंवारी कन्या सोमवार का व्रत रख सकती हैं। सोमवार के दिन व्रत रखकर शिवजी की पूजा करने से अच्छा वर मिलता है और दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है