1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. जानिए कैसे पहचाने आंखों की इस बीमारी को ?

जानिए कैसे पहचाने आंखों की इस बीमारी को ?

दिल्ली समेत कई राज्यों में आंखों की एक बीमारी तेजी से फैल रही है। आज हम आपको बताएंगे कैसे पहचाने इसके लक्षण ?

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। आंख सबसे ज्यादा नाजुक होता है। आंखों में साबुन की हल्की सी झाग भी चली जाए तो इंसान को जलन होने लगती है। ऐसे में आजकल काफी राज्यों में आंखों को लेकर एक बीमारी ज्यादा फैल रही है। जिसके बारे में कम लोग जानते हैं या फिर जानने के बाद भी उनको नहीं पता होगा कि किस तरीके से पहचाने कि यह वही बीमारी है जो हर जगह फैल रही है।

पढ़ें :- क्या 2026 बनेगा ‘लॉकडाउन 2.0’ का साल?

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में इस बीमारी ने कहर बरपाया है। बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू का सामना कर रहे हैं। चूंकि यह एक तरह का संक्रमण है, इसलिए जो भी पीड़ित व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आता है, उनमें भी कंजंक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक डॉक्टर ने कहा कि कंजक्टिवाइटिस वैसे तो कोई जानलेवा संक्रमण नहीं होता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कंजक्टिवाइटिस 5-6 दिनों तक रह सकता है। इसे ‘पिंक आई’ इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि यह बीमारी आई कॉन्टैक्ट करने से फैलती है।

इस बीमारी की पहचान कैसे की जाए ?

कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति की आंखों का सफेद हिस्सा पूरी तरह से गुलाबी और लाल हो जाता है। आंखों में खुजली और दर्द होता है। लगातार पानी निकलता है। कभी-कभार विज़न ब्लर हो जाता है। आंखें सूज जाती है। इस बीमारी का आंखों की रोशनी पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि आपको कुछ समय के लिए धुंधला जरूर दिखाई दे सकता है।

पढ़ें :- पांच साल में सात बार.... छूटे न टीका एक भी बार

कैसे करें अपना बचाव ?

1. साफ-सफाई का रखें ध्यान
2. बार-बार धोएं हाथ
3. आंखों को बार-बार न छुएं
4. किसी से भी अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल शेयर न करें
5. कॉन्टैक्ट लेंस से बचें
6. अपनी मर्जी से कोई भी दवा न लें
7. पब्लिक स्विमिंग पूल में जाने से बचें
8. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें
9. संक्रमिक व्यक्ति की किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com