Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 500 ड्रोन से दिखाई जाएगी आसमान में कृष्ण लीला, कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा अद्भुत शो

500 ड्रोन से दिखाई जाएगी आसमान में कृष्ण लीला, कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा अद्भुत शो

By HO BUREAU 

Updated Date

500 ड्रोन से दिखाई जाएगी आसमान में कृष्ण लीला, कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा अद्भुत शो

Mathura : इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पहले से ज्यादा भव्य नजर आएगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर पहली बार 500 ड्रोन के जरिए आसमान में कृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं के दृश्य दिखाए जाएंगे। जन्माष्टमी की रात होने वाला यह ड्रोन शो करीब 15 मिनट का होगा। जन्मभूमि के आसपास 3 से 4 किलोमीटर तक रहने वाले श्रद्धालु भी इसे देख सकेंगे।

पढ़ें :- मेरठ पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, नवीन भवन का हुआ भूमि पूजन

अयोध्या बनारस के बाद मथुरा में होगा पहला शो

धार्मिक आयोजनों में ड्रोन शो का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या, प्रयागराज और बनारस में भी ड्रोन शो आयोजित किए जा चुके हैं। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भी भगवान शिव, सोमनाथ के इतिहास और भारतीय संस्कृति से जुड़े दृश्य ड्रोन के जरिए प्रदर्शित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से अद्भुत आयोजन किया जा रहा है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

मोहम्मद फारूक

पढ़ें :- बिजनौर, उन्नाव और कानपुर देहात में स्थापित होंगी औद्योगिक परियोजनाएं

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement