1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. डॉक्टर अनिका’ के किरदार से धमाका मचाएंगी कृति सैनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक

डॉक्टर अनिका’ के किरदार से धमाका मचाएंगी कृति सैनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक

कृति सैनन और वरुण धवन की आने वाली फिल्म भेड़िया का पहला लुक सामने आ गया है. जिसमें एक्ट्रेस बेहद कूल नजर आ रही हैं. इसके पहले वरुण धवन का भी इंटेंस लुक आउट हो चुका है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी दोनों है .जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वरुण बहुत ही खतरनाक रूप में नजर आ रहे थे. अब इस फिल्म से कृति सेनन का भी नया लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में कृति बेहद ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.कृति का ये अंदाज उनके फैंस ने शायद ही पहले कभी देखा होगा.जिसके बाद अब कृति को देखकर फैंस की बेसब्री और बढ़ने वाली है. बॉलीवुड हसीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपना लुक दिखाया है. कृति के लुक को देखकर फैंस ही नहीं, सितारे भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

पढ़ें :- राजपाल यादव का मामला: चेक बाउंस से जेल तक, और क्या है नवीनतम?

नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी एक फोटो शेयर की है. इस पिक्चर में एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही, उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि “मिलिए डॉक्टर अनिका से… भेड़िया की डॉक्टर. आगे एक्ट्रेस ने इंसानों से कहते हुए लिखा कि ह्यूमन्स कृपया अपने रिस्क पर विजिट करें.”

यहां देखिए कृति सैनन का पोस्ट

आयुष्मान से लेकर हुमा कुरेशी ने किया रिएक्ट

कृति सैनन के इस पोस्ट पर कई बड़े बड़े सितारे कॉमेंट कर रहे हैं. एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि “Dayum.. this looks so good”. इसके साथ ही, पत्रलेखा ने दिल वाला इमोजी बनाते हुए अपना प्यार लुटाया है. आयुष्मान खुर्राना ने भी रिएक्ट किया है और लिखा है “बहुत कूल”. एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने भी कॉमेंट किया है और कृति को कूल कहा है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com