चंडीगढ़, 10 जुलाई। हरियाणा कांग्रेस के बागी नेता कुलदीप बिश्नोई ने रविवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात ने प्रदेश में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुलदीप बिश्नोई जल्द ही बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं।
पढ़ें :- यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसा : CM योगी
मैं श्री @jpnadda जी से मिलकर अति गर्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मिलों अलग दिखाता है। उनकी सक्षम अध्यक्षता में, @bjp4india ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है।मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। pic.twitter.com/J4iy9vnWwn
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) July 10, 2022
बतादें कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे हैं। वो पहले भी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुके हैं। अब दूसरी बार फिर से वो बीजेपी के साथ जाने को तैयार हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान भी कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन के खिलाफ वोट किया था। इसके बाद से ही वो कांग्रेस के विरोध में चल रहे थे। कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कई दिनों से अटकलें जारी थी। इस पर विराम लगाते हुए रविवार को कुलदीप बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले।
पढ़ें :- BJP सरकार ने SP-BSP सरकारों के समय फैली गुंडागर्दी को खत्म कर दिया : अमित शाह
फिर से प्रयास करने से मत घबराना, क्योंकि इस बार शुरुआत शून्य से नही अनुभव से होगी। सुप्रभात
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) July 10, 2022
मुलाकात से पहले उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि ”फिर से प्रयास करने से मत घबराना, क्योंकि इस बार शुरुआत शून्य से नहीं अनुभव से होगी”। नड्डा से मुलाकात की फोटो को ट्वीट करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने लिखा कि नड्डा जी से मिलकर अति गर्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मीलों अलग दिखाता है। उनकी अध्यक्षता में बीजेपी ने देश में अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने लिखा कि अमित शाह से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है अमित शाह हो जाना।
पढ़ें :- 'राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर युवाओं के विश्वास को दर्शाती है...', ABVP की DUSU जीत पर बोले अमित शाह
श्री @amitshah जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है।
“अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना,
बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना…” pic.twitter.com/Z5jS6e7xp5— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) July 10, 2022
गौरतलब है कि कुलदीप बिश्नोई ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट बीजेपी को लेकर किए। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर से राजीव गांधी, राहुल गांधी समेत दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के फोटो हटा दिए हैं।