मथुरा। प्यार में पति को छोड़ा, प्रेमी से मिली मौत। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
गोवर्धन के कृष्ण विहार कॉलोनी में हरजिंदर कौर व प्रेमी शम्मी निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) करीब 12 दिन से कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। प्रेमी-प्रेमिका दोनों ही शादीशुदा थे।
हरजिंदर कौर अपने पति और बच्चों को छोड़कर गोवर्धन रहने आ गई थी। प्रेमी के अनुसार 22 हजार रुपए प्रति माह किराए पर फ्लैट लिया था। पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।