Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर एलजी तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर एलजी तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

By HO BUREAU 

Updated Date

अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर एलजी तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

Arun Jaitley Death Anniversary : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के सिरी फोर्ट रोड स्थित अरुण जेटली पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश और दिल्ली के लिए उनके योगदान को याद किया।

पढ़ें :- Kanpur : मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, महिला सुरक्षा पर पुलिस का फोकस

अरुण जेटली का राजनीतिक जीवन संगठन के प्रति समर्पण, स्पष्ट वक्तृत्व और कुशल नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका को याद किया।

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर विजेंद्र गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अरुण जेटली के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा, “संघर्ष उनके खून में था। एक साफ छवि वाले, स्पष्ट वक्ता, कुशल मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें : सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे कर्मचारी

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरुण जेटली का राजनीतिक जीवन, उनकी स्पष्टवादिता, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता हमेशा याद की जाएगी। भाजपा नेताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में अरुण जेटली की भूमिका और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अरविंद कुमार 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- पंजाब में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 पूरा, 7.97 लाख नए मतदाता जुड़े
Advertisement