Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः भगवान शनिदेव न्याय के देवता, भाग्य विधाता , शनिजी का इतना भव्य मंदिर कहीं नहीं : गोबिंद कांडा

हरियाणाः भगवान शनिदेव न्याय के देवता, भाग्य विधाता , शनिजी का इतना भव्य मंदिर कहीं नहीं : गोबिंद कांडा

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। भगवान शनिदेव न्याय के देवता, भाग्य विधाता हैं। सिरसा का ऐतिहासिक शनिदेव मंदिर जीर्णोद्धार के बाद भव्य रूप ले चुका है। भगवान श्री शनिदेव जी का इतना बड़ा मंदिर शायद ही और कहीं हो। वास्तव में अब यह श्रीशनि धाम बन गया है। यह सिरसावासियों का सौभाग्य है कि उन्हें देवी देवताओं, संतों व महात्माओं का आशीर्वाद मिलता रहता है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

यह बातें श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक एवं विधायक गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा ने नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्रीशनि धाम में मूर्ति पूजा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कही। गोबिंद कांडा ने मंदिर में स्थापित की गई शनि शिला, शनि जी के नौ वाहनों पर विराजमान स्वरूप, नव ग्रह इत्यादि के दर्शन करते हुए इस दरबार को विलक्षण बताया।

22 जनवरी को सिरसा में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, मनेगा  दीपोत्सव 

गोबिंद कांडा ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में स्थापित हो रहे भव्य मंदिर के साथ शनि धाम में भी मूर्ति पूजा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अद्भूत संगम है। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के बाद पूरे देश में सिरसा ऐसा शहर हैं जहां घर-घर दीप वितरित किए गए हैं। 22 जनवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा लोग दीपोत्सव मनाएंगे। कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। गोबिंद कांडा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी तरफ से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement