1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ का आरोपी तौफीक हुआ गिरफ्तार

लखनऊ हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ का आरोपी तौफीक हुआ गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, नशे के आदी तौफीक अहमद ने मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा है और ध्वज भी फाड़ा,आरोपी गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ के गोमती किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। पुलिस के मुताबिक, नशे के आदी तौफीक अहमद ने मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा है और ध्वज भी फाड़ दिया है. मौके पर पुलिस मौजूद है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह बुधवार रात लेटे हनुमान मंदिर में घुसा था. वह इतना नशे में था कि बात भी नहीं कर पा रहा था. गुरुवार को जब उसकी हालत सामान्य हुई, तब उसने अपना नाम बताया.

पढ़ें :- कानपुर किडनी कांड: आयुष की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, गरीबों को बनाते थे निशाना!

आरोपी युवक बुधवार रात लेटे हुए हनुमानजी मंदिर पहुंचा. मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा के मुताबिक, युवक का कहना था कि वह दर्शन करने के लिए मंदिर आया है. इसके बाद पुजारी अपने कमरे में चले गए. इसी दौरान आरोपी युवक ने मूर्ति खंडित की और ध्वज फाड़ दिया.

इस दौरान युवक को लोकल लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी. बाद में जब मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक को लेकर थाने चली गई. एडीसीपी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है.

मंदिर के पुजारी के मुताबिक, दो मूर्तियों को खंडित किया गया है, इसमें एक शनि देव की और दूसरी हनुमान जी की मूर्ति बताई जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद से मंदिर में हिंदूवादी संगठन के लोग लगातार आ रहे हैं. स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया .

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com