Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ पुलिस ने नोएडा से 4 ठगों को दबोचा, इन्श्योरेंस पालिसी के नाम करते थे ठगी

लखनऊ पुलिस ने नोएडा से 4 ठगों को दबोचा, इन्श्योरेंस पालिसी के नाम करते थे ठगी

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। लखनऊ पुलिस ने नोएडा से 4 ठगों को दबोचा है। गिरोह इन्श्योरेंस पालिसी में ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर ठगी करता था। वज़ीरगंज पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने संयुक्त रूप से नोएडा से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को लेकर टीम लखनऊ पहुंची।

पढ़ें :- बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

टीम ने प्रवीण कुमार झा, राहुल कुमार, दीपक कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार, नई दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। पीड़ित पंकज चतुर्वेदी ने वज़ीरगंज थाने में 1 लाख 32 हज़ार के ठगी की FIR दर्ज कराई थी। जालसाज ज़्यादा रिटर्न, पॉलिसी रिन्यूअल, पॉलिसी मेच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न देने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने चारों ठगों के पास से 8 कीपैड व 2 फ़ोन बरामद किए।

Advertisement