मुंबई, 14 फरवरी। शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि उन्होंने अब तक बहुत बर्दाश्त किया है अब बर्बाद करेंगे। संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना अपनी भूमिका मंगलवार को घोषित करने वाली है।
पढ़ें :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा- गंदी राजनीति का पड़ेगा व्यापक असर
NO HOLDS BARRED !
Will be addressing a Press Conference tomorrow 4 pm at Shivsena Bhawan.
Watch this space !
Jai Maharashtra ! pic.twitter.com/xhJkDGNkJK
पढ़ें :- महाराष्ट्र टीईटी 2026 परीक्षा स्थगित, भिवंडी में प्रश्नपत्र मिलने के बाद राज्य परीक्षा परिषद ने लिया फैसला
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 14, 2022
बीजेपी पर भड़के संजय राऊत
संजय राऊत ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्रीय जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर उनके नेताओं को नाहक तंग कर रही है। राऊत का आरोप है कि बीजेपी की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि अमुक-अमुक नेता जेल में जाने वाले हैं। हर दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) नाम की धमकी देकर सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। इसलिए शिवसेना भी अब बीजेपी की रणनीति के आधार पर ही बीजेपी को जवाब देने की तैयारी कर रही है।
राजनीति में भी मर्यादा का पालन करना जरूरी- राऊत
पढ़ें :- फडणवीस फोटो विवाद: आरोपी गिरफ्तार, सियासत गरम
राऊत ने कहा कि बीजेपी की ओर से मिलने वाली धमकियों को हम अब तक बर्दाश्त कर रहे थे, लेकिन अब शिवसेना की ओर से बीजेपी को जवाब दिया जाएगा। बीजेपी के साढ़े 3 नेता बहुत जल्द जेल जाएंगे और अनिल देशमुख जेल से बाहर आएंगे। संजय राऊत ने कहा कि बीजेपी के साढ़े 3 नेताओं के नाम मंगलवार को सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। बीजेपी को ये याद रखना चाहिए कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में सरकार है। संजय राऊत ने कहा कि राजनीति में भी मर्यादा रहती है, उसका पालन करना जरूरी होता है। लेकिन बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का बार-बार गलत इस्तेमाल शिवसेना नेताओं के खिलाफ कर रही है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार भी अब जैसे को तैसा का जवाब देने वाली है।