मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर से बसपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा, भाजपा और सपा को देंगे टक्कर

HO BUREAU

यूपी की सुल्तानपुर सीट के लिए शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी के रूप में उदराज वर्मा ने नामांकन कर दिया। वार्ड नंबर 22 से जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा को भरोसा है कि जनता इस बार उन्हें चुनाव में जीताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजेगी। बहरहाल उनका मुकाबला 8 बार की सांसद और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुकीं मेनका गांधी और सूबे के पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद से है।

bsp candidate
शेयर करें

सुल्तानपुर। यूपी की सुल्तानपुर सीट के लिए शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी के  रूप में उदराज वर्मा ने नामांकन कर दिया। वार्ड नंबर 22 से जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा को भरोसा है कि जनता इस बार उन्हें चुनाव में जीताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजेगी। बहरहाल उनका मुकाबला 8 बार की सांसद और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुकीं मेनका गांधी और सूबे के पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद से है।

उदराज वर्मा अपने गोसाईंगंज के इसहाकपुर गांव से नामांकन के लिए रवाना हुए। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल से मुलाकात के बाद वे कलेक्ट्रेट के अंदर दाखिल हुए और अपना नामांकन किया। इस दौरान समर्थकों की काफी भीड़ रही।

शेयर करें