1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ballia : रसड़ा विधानसभा सीट से BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Ballia : रसड़ा विधानसभा सीट से BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Ballia : उत्तर प्रदेश की राजनीति और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक और बीएसपी के सीनियर नेता उमाशंकर सिंह का 44 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।✍️ Alok Gupta

By HO BUREAU 

Updated Date

Ballia : उत्तर प्रदेश की राजनीति और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक और बीएसपी के सीनियर नेता उमाशंकर सिंह का 44 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ, वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BSP के एक मात्र विधायक थे, जो बलिया की रसडा सीट से जीत कर आये थे।

पढ़ें :- नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है : CM योगी

उमाशंकर सिंह 2012 से लगातार विधानसभा के सदस्य रहे

उमाशंकर सिंह 2012, 2017 एवं 2022 से लगातार विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा के सदस्य रहे। उमाशंकर सिंह की पढाई बलिया में हुयी थी, वह 1991 मे बलिया के S C कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गये थे। उमाशंकर सिंह राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे।

फरवरी 2016 में उन्होंने 351 जोड़ों का सामूहिक विवाह नाथ बाबा मंदिर में करवाया था, इस सामूहिक विवाह समारोह में सभी धर्मों के युवक एवं युवतियां शामिल थे। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ उमाशंकर सिंह एक बेहद सफल कारोबारी भी थे। उनकी निर्माण कंपनी ‘छात्र शक्ति’ (Chhatra Shakti Construction) की गिनती प्रदेश की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के तौर पर होती है।

यह भी पढ़ें : नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिये सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों wifi हॉटस्पॉट की सुविधा उपलब्ध करवायी थी, ताकि रसड़ा के छात्र देश दुनिया से अपडेट रहें। उनके निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, इंडिया वायस समाचार चैनल के चेयरमैन प्रेम सागर तिवारी ने गहरा दुख जताया है एवं राजनीति में अपूरणीय छति बताया हैे।

पढ़ें :- बांदा-बहराइच हाईवे का 50 प्रतिशत कार्य पूरा, बुंदेलखण्ड के विकास को नई रफ्तार

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️ Alok Gupta

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- योगी सरकार में हर माह परखी जाएगी स्कूलों की गुणवत्ता, अधिकारी प्रधानाध्यापकों के साथ करेंगे मासिक समीक्षा बैठक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com