1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

Noida : गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में निजी विद्यालयों की फीस वृद्धि की समीक्षा की गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

Noida : गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में निजी विद्यालयों की फीस वृद्धि की समीक्षा की गई। जांच में पाया गया कि 6 स्कूलों ने निर्धारित 7.23 प्रतिशत की सीमा से अधिक फीस बढ़ाई, जबकि एक स्कूल ने कम्पोजिट फीस के अलावा अलग से एनुअल चार्ज भी वसूला।

पढ़ें :- चावल से बन रही थी हल्दी! कानपुर में मिलावट फैक्ट्री का भंडाफोड़

समिति ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर पहले ही 45 नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद 7 विद्यालयों ने उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 का उल्लंघन किया। इसके चलते एपीजे स्कूल (सेक्टर-16), स्पर्श ग्लोबल स्कूल (ग्रेटर नोएडा वेस्ट), रामाज्ञा स्कूल (सेक्टर-50), विश्व भारती स्कूल (सेक्टर-28), टेक्नो स्कूल (गौर सिटी) और सेंट जॉन्स स्कूल (ग्रेटर नोएडा) पर निर्धारित सीमा से अधिक फीस बढ़ाने के कारण प्रत्येक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें : ‘माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं…’, छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

विद्यालयों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी…

इसके अलावा बाल भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 पर शैक्षिक वर्ष 2025-26 का फीस स्ट्रक्चर वेबसाइट पर अपलोड न करने और कम्पोजिट फीस के अतिरिक्त एनुअल चार्ज लेने के कारण 1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालय अधिकतम 7.23 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com