1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं…’, छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

‘माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं…’, छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने बुधवार को छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। ✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने बुधवार को छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैंने प्रोटेस्ट करने वाले युवाओं से मुलाकात की, जो अलग-अलग राज्यों से हैं। मैं इन युवाओं का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने एजुकेशन सिस्टम और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी।’

पढ़ें :- गोवा : 3.96 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दायर

राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने किसी के साथ हिंसा नहीं की, लेकिन फिर भी इन्हें धमकाया जा रहा है, इनका Harassment हो रहा है। युवाओं का कहना है कि अन्याय चाहे किसी पर भी हो, हमें एक नागरिक के तौर पर उस व्यक्ति की रक्षा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi on PM Modi : ‘वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

राहुल गांधी ने कहा कि ‘मुझे उन सभी युवाओं पर गर्व है, जो अन्याय के खिलाफ खड़े हुए। युवाओं ने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें किसी से माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। उनके लिए यहाँ आना आसान नहीं है। यह हिम्मत का काम है। ये युवा उत्पीड़न, हिंसा और यातना का सामना कर रहे हैं। मुझे बहुत गर्व है कि उनमें अपनी भावनाओं और अनुभवों के बारे में बात करने की हिम्मत है। यह युवा पीढ़ी ऐसी ही है।’ राहुल गांधी पिछले महीने पेपर लीक मुद्दे पर तत्कालीन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com