1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi on PM Modi : ‘वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

Rahul Gandhi on PM Modi : ‘वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

Rahul Gandhi on PM Modi : राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में वाइको इन पार्लियामेंट किताब का विमोचन किया।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi on PM Modi : राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में वाइको इन पार्लियामेंट किताब का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं उन्हें माफ करता हूं। मुझे नहीं पता कि वे उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं। देश इस समय अजीब दौरे से गुजर रहा है।’

पढ़ें :- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा...ऑलवेज चियर फोर भारत,' PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले

उन्होंने कहा कि ‘छात्र सड़कों पर हैं, बहुत दर्द में हैं। छात्र परीक्षाओं में निष्पक्षता और काम करने वाली शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री उन्हें माफ करने की बात कह रहे हैं। पीएम मोदी को यह विचार कहां से आया कि उन्हें भारत के भविष्य को माफ करने का हक है। मुझे इसके बारे में नहीं पता, लेकिन उनकी मंशा यही है।’

यह भी पढ़ें : ‘एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे…’, ‘बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु’ वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर

राहुल गांधी ने कहा कि जब भी मैं किसी राजनेता को परखता हूं तो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज निरंतरता होती है। क्या वह व्यक्ति एक दिन कुछ कहता है और दूसरे दिन कुछ और कहता है। वाइको अपनी विचारधारा को लेकर हमेशा एक जैसे रहे हैं। हमारी दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है।

PM मोदी ने इंस्टाग्राम वीडियो पर जेन Z को संबोधित करते हुए कहा था कि फ्रेंड्स, आज तो मन करता है, बस आपसे ही बातें करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देतीं। ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।

पढ़ें :- हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा : PM मोदी
नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं : राहुल गांधी

 

 

 

 

 

 

पढ़ें :- 'पूरी दाल ही काली है...', E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com