Malaika Arora-Arbaaz Khan: पाँच साल पहले अलग हो चुके अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही एक-दूसरे से तलाक ले लिए हों, लेकिन जब बात बेटे अरहान की होती है तो दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है. अरबाज और मलाइका बेटे अरहान से बहुत प्यार करते हैं और शायद यही वजह है कि उनकी खुशी के लिए अक्सर साथ नजर आते हैं. इसी क्रम में ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर सामने आया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो में अरबाज-मलाइका बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंचे हैं. वीडियो को विरल भयानी के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है.
पढ़ें :- समर वेडिंग ट्रेंड: बॉलीवुड स्टाइल का जलवा
पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!
वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि बेटे अरहान को रिसीव करने एयरपोर्ट पर मलाइका और अरबाज पहुंचे हैं. अरहान को आता देख सबसे पहले मलाइका उन्हें गले लगाती हैं और फिर अरहान अपने पिता अरबाज के भी गले लगते हैं. मलाइका-अरबाज अपने बेटे से मिलकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं. वहीं, अरहान के चेहरे की चमक भी बता रही है कि वे भी अपने माता-पिता को साथ देखकर बेहद खुश हैं. एक-दूसरे को हग करके सभी एयरपोर्ट के बाहर निकल जाते हैं.
अपप्को बता दें कि, इसपर फैन्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अर्जुन को पता है?’. तो एक अन्य ने लिखा है, ‘अरबाज-मलाइका की ये बेस्ट बात है कि बेटे लिए दोनों साथ खड़े नजर आते हैं’. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘मां सब कुछ करती है अपने बच्चों के लिए’. वीडियो को कुछ ही घंटे में 60 हजार भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.