मुंबई। बॉलीवुड की फेमस अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। हालांकि इस बार उन्हें जिम के बाहर या अर्जुन कपूर के साथ नहीं देखा गया है। दरअसल मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। जहां से उनकी कुछ ऐसी तस्वीरे सामने आईं है, जिसमें उनका स्वैग अलग ही नजर आ रहा है।
पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद
हर बार की तरह इस बार भी मलाइका ने कैमरे के सामने कई तरह के पोज दिए।मगर इस बार पोज से ज्यादा खास बात उनके पहने हुए कपड़ों में रही। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी एक्टिव हो गए और उन्होंने मलाइका के कार से उतरने से लेकर एयरपोर्ट तक जाने तक उनकी तस्वीरें खींचीं।
फैंस ने अर्जुन कपूर को किया याद
देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं तो अपने लुक से चार चांद लगा देती हैं। अब जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह नए लुक में नजर आईं। जहां वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान मलाइका ने ब्लू शर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था।
पढ़ें :- बॉलीवुड + सोशल मीडिया: 2025 का नया फैशन गेम
ट्राउजर के साथ मलाइका का बेल्ट भी सेंटर ऑफ अट्रेक्शन था। इसके साथ मलाइका ने सनग्लासेस लगा रखी थी। जो उनके लुक को और खास बना रही थी। हालांकि उनका लूज ट्राउजर इंस्टा यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और इसे देखकर उन्हें मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद आ गई।
मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपना अलग स्टाइल स्टेटेमेंट सेट करती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने स्टाइल से लाइमलाइट में आ जाती हैं।