Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जमकर थिरकीं मलाइका, लुटाया ढेर सारा प्यार

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जमकर थिरकीं मलाइका, लुटाया ढेर सारा प्यार

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। 26 जून को अर्जुन कपूर ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रिट किया। 25 जून की रात उन्होंने प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। जिसमें उनके गेस्ट काफी मस्ती में नजर आएं। इस पार्टी में उनकी बहनें अंशुला और खुशी कपूर के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र

मुंबई में  मानसून के आगमन के साथ इस बर्थेडे पार्टी में मेहमान काफी झूमकर नाचे। जिसमें अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मालइका अरोड़ा का भी नाम शामिल है। मलाइका के डांस ने उनकी इस पार्टी को और खास बना दिया। अब इस पार्टी में मलाइका के डांस का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्री-बर्थडे पार्टी का हुआ आयोजन

बता दें कि अर्जुन कपूर के घर में उनकी प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मलाइका  अरोड़ा उनके फैमस सॉन्ग छैया-छैया पर झूमती नजर आईं। वो इस गाने पर डांस के दौरान बिल्कुल खुमार में थीं।

इस दौरान मलाइका ऑफ व्हाइट गाउन पहने हुए थीं। जिसपर रेड हार्ट बने हुए थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पेयर किए थे। इस दौरान पार्टी में मौजूद गेस्ट भी  मलाइका के साथ कदम थिरकाते नजर आएं। साथ में मलाइका के इस गाने पर गेस्ट हुटिंग भी करते नजर आ रहे थे।

पढ़ें :- बॉलीवुड + सोशल मीडिया: 2025 का नया फैशन गेम

2016 में अरबाज से अलग हुई थीं मलाइका

मलाइका ने 2016 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। जिसके बाद से ही उनके और अर्जुन कपूर के बीच लिंक अप की खबरें थीं। हालांकि दोनों ने इस वक्त तक अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था।

जिसके बाद 2018 में हुए एक फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा लोगों के बीच रैंप वॉक करते हुए अर्जून कपूर को  चीयर करती नजर आईं थीं। इन सब के बाद अर्जुन कपूर के 34वें बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ पिक्चर शेयर कर दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

Advertisement