Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अब पाकिस्तानी मंत्री व मलाला भी भारत के हिजाब विवाद में कूदे

अब पाकिस्तानी मंत्री व मलाला भी भारत के हिजाब विवाद में कूदे

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

इस्लामाबाद, 09 फरवरी। भारत के किसी भी घरेलू मसले में रोटी सेंकने से पाकिस्तान बाज नहीं आता है। अब कर्नाटक में हिजाब पहनकर स्कूल जाने के मामले में पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी मंत्री ने विवादास्पद बयान दिया है। फवाद के अलावा नोबेल पुरस्कार विजेता मालाला यूसुफजई ने भी हिजाब को लेकर चल रहे विवाद को भयावह करार दिया है।

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि भारत में जो कुछ हो रहा है, वह डरावना है। फवाद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि अस्थिर नेतृत्व में भारतीय समाज तेजी से पतन की ओर बढ़ रहा है। किसी भी अन्य ड्रेस की तरह हिजाब पहनना भी व्यक्तिगत पसंद का मामला है। नागरिकों को स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है

पाकिस्तानी मंत्री का यह बयान उस समय आया है, जब पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने भी इस मसले पर अपनी राय जाहिर की है। मलाला ने ट्वीट कर कहा कि हिजाब पहनने वाली लड़कियों को स्कूलों में प्रवेश करने से रोकना भयावह है। कालेज हमें हिजाब और पढ़ाई में से किसी एक को चुनने पर जोर दे रहे हैं। महिलाओं के कम या ज्यादा कपड़े पहनने पर आपत्तियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर रखना बंद करना चाहिए।

पढ़ें :- 'एक संवैधानिक संस्था पूरी तरह कार्यपालिका के नियंत्रण में...', चुनाव आयोग को लेकर ओवैसी का बयान
Advertisement