मराठी टीवी जगत से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। जानी मानी मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का कोल्हापुर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।
Updated Date
मराठी टीवी जगत से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। जानी मानी मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का कोल्हापुर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। 32 वर्षीय एक्ट्रेस के निधन की खबर से पूरी मराठी इंडस्ट्री शोक में है। वही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है फैंस उनकी एक्टिंग खूब पसंद करते है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणी कुराले की मौत कोल्हापुर-सांगली हाईवे पर हुई है। हाईवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास कल्याणी कुराले की मोटरसाइकिल को एक कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ IPC सहित मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और अपने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं। कल्याणी इंस्टा रील्स भी बनाती थीं। वीडियोज में भी वो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती थी। उनके वीडियोज से फैंस कनेक्ट करते थे। कल्याणी अपने डेली रुटीन लाइफ से जुड़ी अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती थीं।