वाराणसी। जिले के श्रीनगर कॉलोनी स्थित एक थ्री स्टार होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग से होटल का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
होटल की तीन मंजिलें आग की चपेट में आ गईं। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से होटल में लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने की घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।