Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

प्रयागराज में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

By Rakesh 

Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के बहादुरगंज क्षेत्र में पीली कोठी के सामने दुकान में भीषण आग लग गई। दोना-पत्तल और डिस्पोजेबल की दुकान आग से जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने दुकान के अंदर फंसे लोगों को सकुशल निकाला। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

Advertisement