Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

By HO BUREAU 

Updated Date

children's hospital

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लग जाने से 7 नवजात की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजातों को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

दमकल विभाग के मुताबिक  चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था।  मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी इमारत में फंसे स्टाफ और नवजात को बचान के लिए जुट गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़ीं और किसी तरह वहां से नवजात को एक-एक कर निकाला। सभी सात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement