Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात, पढ़ें

मायावती ने भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में आज भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भी श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

मंगलवार की सुबह मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश को पूर्ण जनहितैषी, कल्याणकारी व समतामूलक संविधान देकर धन्य करने वाले परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत्-शत् नमन। उन्होंने हर मामले में बेहतरीन संविधान देकर भारत का नाम देश-दुनिया में जो रौशन किया है वह अनमोल। देश उनका सदा आभारी।

 

देश को पूर्ण जनहितैषी, कल्याणकारी व समतामूलक संविधान देकर धन्य करने वाले परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत्-शत् नमन। उन्होंने हर मामले में बेहतरीन संविधान देकर भारत का नाम देश-दुनिया में जो रौशन किया है वह अनमोल। देश उनका सदा आभारी।

उन्होंने लिखा कि देश की सरकारें काश उस संविधान के पवित्र उसूलों के तहत कार्य करती तो यहां करोड़ों गरीब और मेहनतकशों को काफी मुसीबतों से कुछ मुक्ति मिल गई होती। संविधान के आदर्श को ज़मीनी हकीकत में बदलकर लोगों के अच्छे दिन लाने की ज़िम्मेदारी में विमुखता व विफलता दुखद, चिन्तनीय।

मायावती ने लिखा कि बाबा साहेब डा. अम्बेडकर का नाम आते ही संवैधानिक हक के तहत लोगों के हित, कल्याण, उनके जान-माल-मज़हब की सुरक्षा तथा आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने की गारंटी की याद आती है। अतः रोज़ी-रोटी, न्याय, सुख-शान्ति व समृद्धि से वंचित लोगों की सही चिन्ता ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि।

पढ़ें :- सीएम योगी का विदेश दौरा: यूपी को ‘1 ट्रिलियन डॉलर’ इकॉनमी की ओर ले जाने का मिशन
Advertisement