पिछले काफी दिनों से देश में विवादों का दौर चल रहा है। कभी पठान फिल्म का विवाद व कभी रामचरितमानस का विवाद चल रहा है।
वहीं अब सरकार ने राष्ट्रपति भवन के अन्दर मौजूद मुगल गार्डन का नाम भी बदल दिया। मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जायेगा। इन सब विवादों के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप
1. कुछ मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की समस्त जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है, जिनके निदान पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय धर्मान्तरण, नामान्तरण, बायकाट व नफरती भाषणों आदि के जरिए लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास घोर अनुचित व अति-दुःखद।
— Mayawati (@Mayawati) January 29, 2023
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
बसपा सुप्रीमों मायावती ने महंगाई को लेकर जमकर हमला बोला है। आज सुबह ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर पूरा देश जबरदस्त महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि के तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त है। जिसके निदान पर ध्यान केंद्रित करने बजाय सरकार धर्मान्तरण, नामान्तरण, बायकाट व नफरती भाषणों आदि के जरिए लोगों का ध्यान बांटा जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन के अन्दर मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदले जाने पर मायावती ने कहा कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुग़ल गार्डेन का नाम बदलने से क्या देश व यहाँ के करोड़ों लोगों के दिन-प्रतिदिन की ज्वलन्त समस्यायें दूर हो जाएंगी। वरना फिर आम जनता इसे भी सरकार द्वारा अपनी कमियों व विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास ही मानेगी।