अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में गंगा की जमीन को लेकर ग्राम प्रधान पति को बदमाशों ने गोली मार दी। प्रधानपति घर में सो रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने सोमवार सुबह चार बजे गोली मार दी। जिससे प्रधानपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
नाजुक हालत देखते हुए उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रधानपति के आक्रोशित परिवारवालों ने कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव किया। पीड़ित परिवार पांच लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। घटना अमरोहा के थाना हसनपुर सिरसा गुर्जर की है।