Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलन्दशहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने इंडियन ओवरसीज बैंक से 6 लाख लूटा

बुलन्दशहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने इंडियन ओवरसीज बैंक से 6 लाख लूटा

By Rakesh 

Updated Date

बुलन्दशहर यूपी के बुलन्दशहर जिले में सोमवार को नकाबपोश तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्टाफ को बंधक बनाकर बैंक लूट लिया। दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात से जहां इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

बुलन्दशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े असलहे से लैस बाइक सवार तीन लुटेरे बैंक में घुसे और स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर करीब 6 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों नकाबपोश बदमाशों के हाथों में असलहे थे।

लुटेरों ने गन पॉइंट पर स्टाफ और बैंक ग्राहकों को बनाया बंधक

लुटेरों ने गन पॉइंट पर लेकर स्टाफ और बैंक ग्राहकों को बंधक बनाया और कैशियर के केबिन में घुसकर करीब 06 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लुटेरों ने बैंक में आधे घण्टे तक तांडव मचाया और आराम से बैंक लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची।

पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और बैंक स्टाफ से घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस अफसरों ने सीसीटीवी की पड़ताल भी की। बताया जा रहा है कि लूट की पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी श्लोक कुमार ने बैंक लूट की वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा किया है। हालांकि दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात ने न सिर्फ बदमाशों के बुलंद हौसलों को जाहिर कर दिया है, बल्कि पुलिस सुरक्षा के दावे की भी हवा निकाल दी है।

Advertisement