Mohan Bhagwat : मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि अंतिम सत्य की खोज करना ही हमारा उद्देश्य है, जिसे हम अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। विज्ञान आजकल उसे ‘कॉन्शियसनेस’ यानी चेतना कहता है। आरएसएस प्रमुख अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘एक दुनिया, एक मानवता’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें :- पंचायत चुनाव में देरी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया
मोहन भागवत ने कहा कि अगर मैं आपको किसी चीज की ओर इशारा करके कहूं कि वहां रोशनी है तो आप पहले मेरी उंगली को देखेंगे और फिर उस रोशनी को देखेंगे, लेकिन अगर आप मेरी उंगली को ही देखते रहेंगे और उसी पर अटके रहेंगे तो आप उस रोशनी को कभी नहीं देख पाएंगे, तब उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है।
“धरती पर गिरने वाला हर पानी अंततः समुद्र तक पहुंचता है”
मोहन भागवत ने कहा कि हमें सत्य की उस राह पर चलना है, लेकिन हमें यह हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि लक्ष्य एक है और रास्ते अनेक हैं। हमारी परंपरा में कहा गया है कि धरती पर गिरने वाला हर पानी अंततः समुद्र तक पहुंचता है। रास्ते अलग-अलग हैं। कुछ सीधे हैं, कुछ घुमावदार हैं। कुछ रास्ते दूसरों से लंबे हैं, कुछ छोटे हैं। कुछ बहुत अच्छी तरह बनाए गए रास्ते हैं और कुछ सिर्फ जंगल के रास्ते हैं। रास्ते अलग होना स्वाभाविक है और अलग-अलग रास्ते हमारी धारणाओं में अंतर की वजह से होते हैं, लेकिन सभी रास्ते उसी दिव्यता, उसी ईश्वर या उस सत्य तक पहुंचने के लिए हैं।
New York, US: RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat says, “… Through that, our nation was created. No nation is a geographical piece of land. All nations have a destiny to fulfill. This is the Bharat destiny. Let us awake, as Bharatiyas, to that destiny and fulfill our duties in our… pic.twitter.com/xg4KQ8ywDH
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
पढ़ें :- ताशकंद में पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, वीडियो किया शेयर
मोहन भागवत ने कहा कि हमारे यहां सभी संप्रदायों के लोगों के लिए परंपरागत रूप से स्थान रहा है। भारत ने हमेशा हर किसी को आश्रय देने की कोशिश की है। दुनिया में जिन्हें सुरक्षित स्थान नहीं मिला, उन्होंने यहां आकर शरण ली, लेकिन इन सब चीजों के कारण कुछ परेशानियां और अस्थिरताएं भी पैदा हुई हैं।”
उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत सारे धर्म हैं। आज की दुनिया में धर्मों की पहचान काफी हद तक उनके रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों से होती है। किसी धार्मिक अनुशासन में शामिल होने और उस रास्ते पर चलते हुए दिव्यता तक पहुंचने के लिए इन रीति-रिवाजों और अनुशासन का पालन करना भी जरूरी है, लेकिन हर धर्म हमें कहां ले जा रहा है? वह हमें उसी अंतिम सत्य की ओर ले जा रहा है।
Disclaimer
पढ़ें :- पीडीए से ज्यादा गंभीर कोई मुद्दा नहीं, संकीर्ण सोच रखने वाले लोग घबराए हुए हैं : अखिलेश यादव
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।