Tashkent : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान में हैं।✍️अरविंद कुमार
Updated Date
Tashkent : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान में हैं। ताशकंद पहुंचने के बाद रविवार को उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत योग से की। पीएम मोदी ने ‘उज्बेकिस्तान योग महासंघ’ की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने खुद इस सत्र का एक छोटा वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उज्बेकिस्तान योग को प्यार करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उज्बेकिस्तान में योग लोकप्रिय है। योग भारत और उज्बेकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह ताशकंद में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘उज्बेकिस्तान योग महासंघ’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व का संदेश दिया। प्रधानमंत्री की यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत योग कार्यक्रम के साथ हुई।
पीएम मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों के बीच इस यात्रा को अहम माना जा रहा है।
योग कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुकसारॉय राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ उच्चस्तरीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग को नए क्षेत्रों तक विस्तार देने पर भी चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा भी शामिल है। यहां वह शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करेंगे। भारत और उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
✍️अरविंद कुमार
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।