1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: आधा दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

मुरादाबाद: आधा दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के आधा दर्जन से ज्यादा गांव रामगंगा नदी की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिससे हजारों लोग बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हैं।

By Rakesh 

Updated Date

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के आधा दर्जन से ज्यादा गांव रामगंगा नदी की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिससे हजारों लोग बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण पिछले 10 दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

अब्दुल्लाहपुर के सैकड़ों लोगों के सामने राशन की भी परेशानी खड़ी हो गई है। क्योंकि गांव को चारों तरफ से रामगंगा नदी के बाढ़ ने घेरा हुआ है। गांव जिला मुख्यालय से कट गया है। इस तरफ के 4-5 गांव के मुख्य रास्ते पर 4 फीट पानी बह रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों की मानें तो बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है और गांव के किनारे रहने वाले लोगो के घरों की दहलीज तक पहुंच गया है। बाढ़ से  इस इलाके में हजारों बीघा गन्ने और दूसरी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com