नई दिल्ली। मोदी सरकार ने किसानों को राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। देश में दाल के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से अरहर, मूंग और उड़द दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है।
पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि की मुहर लगाई गई। इसमें अरहर दाल की एमएसपी में 400 रुपये की वृद्धि करके 7000 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
उड़द दाल की एमएसपी में भी 350 रुपये की वृद्धि करके 6950 रुपये प्रति क्विंटल तथा मूंग की एमएसपी में 10.4 फीसदी की वृद्धि के साथ 7755 रुपये से बढ़ाकर 8558 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ा लाभ होगा। पिछले कुछ महीनों में अरहर दाल की कीमतों में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है।
अतिरिक्त मात्रा में अरहर दाल का किया गया आयात
वर्तमान में अरहर दाल की एमएसपी मूंग दाल की एसएसपी से कम है। सरकार ने अरहर दाल की खपत को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मात्रा में अरहर दाल का आयात किया है, जिससे घरेलू मार्केट में बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लागू किया जा सकेगा।
पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
सरकार ने धान (कॉमन) की मार्केटिंग सीजन के लिए एमएसपी को 2040 रुपये से बढ़ाकर 2183 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की एमएसपी को 2060 रुपये से बढ़ाकर 2203 रुपये प्रति क्विंटल किया है। सरकार ने लागत से 50% अधिक एमएसपी रखने का फैसला किया था और उसी के अनुसार एमएसपी में वृद्धि की गई है।