1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी है.मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी है.मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं. बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल हैं.उन्हें लाइफ सेंविंग दवाएं दी जा रहीं हैं. विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम मुलायम के इलाज में लगी है.

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

मुलायम सिंह की हालत में गिरावट के चलते सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया था. सपा के संस्‍थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह का यादव का मेदांता में इस साल अगस्‍त से इलाज चल रहा है. इसके पहले समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की हालत स्थिर है. उनके बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल पहुंचे जहां उनके पिता भर्ती हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com