Etawah : भरथना कोतवाली के चन्देठी गांव में पत्नी और सास की दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी पति को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर तथा मृतका की एक जोड़ी पायल बरामद की गई है।
पढ़ें :- बांदा में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति, 70% लोगों की बनी 'आभा आईडी'
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाना भरथना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को ग्राम चंदेटी में दो महिलाओं के शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू की गई थी। घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।
यह भी पढ़ें : मजबूत लोकतंत्र के लिए वेतनभोगी जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होना जरूरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सत्येन्द्र यादव उर्फ मन्नी का अपनी पत्नी मंजू और सास पुष्पा देवी से लंबे समय से पारिवारिक एवं संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार मुकेश के साथ मिलकर दोनों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत दोनों महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई।
20/21 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंदेटी गांव के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सत्येन्द्र यादव उर्फ मन्नी पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम मिडैया, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस एवं अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
पढ़ें :- 'पी की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे...', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।