मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक धू-धूकर नई बस जलने लगी। बताया जाता है कि शॉटसर्किट के चलते ही बस में भीषण आग लगी। मालिक नई बस को पूजा के लिए बनारस लेकर जा रहा था।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन-95 पर हुई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में कोई जनहानि नहीं हुई है।