Delhi : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित समारोह में 1,368 नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 1,015 टीजीटी, 236 पीजीटी और 117 संगीत शिक्षक शामिल हैं। सरकार ने भर्ती के साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी जोर देने की बात कही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
पढ़ें :- दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर घमासान, सचिव का जवाब खारिज; मंत्री ने 17 अगस्त तक मांगी बिंदुवार रिपोर्ट
उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ नियुक्ति का अवसर नहीं, बल्कि दिल्ली के लाखों बच्चों और उनके परिवारों के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर है। सरकार की प्राथमिकता हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसर देना है।
1,015 टीजीटी, 236 पीजीटी और 117 संगीत शिक्षक
इस चरण में कुल 1,368 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 1,015 टीजीटी, 236 पीजीटी और 117 संगीत शिक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए शिक्षकों के जुड़ने से विद्यार्थियों को बेहतर अकादमिक सहयोग, मार्गदर्शन और सीखने के नए अवसर मिलेंगे। यह अभियान सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने और शिक्षण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर घमासान, सचिव का जवाब खारिज; मंत्री ने 17 अगस्त तक मांगी बिंदुवार रिपोर्ट
स्कूलों में शिक्षकों की कमी का अनुभव
मुख्यमंत्री ने अपने विद्यालय भ्रमण का अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्हें कई स्कूलों में विज्ञान और संगीत जैसे विषयों के शिक्षकों की कमी की जानकारी मिली। कई जगह सीमित संख्या में शिक्षकों को कई कक्षाओं की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती थी। इसके बाद शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इन चुनौतियों के समाधान और रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम किया गया।
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र में 19 CAG रिपोर्ट पेश, 4 विधेयक पारित
परीक्षा से आगे सर्वांगीण विकास पर फोकस
रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल स्कूलों की इमारतें और सुविधाएं विकसित करना नहीं, बल्कि हर कक्षा में योग्य एवं समर्पित शिक्षक उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और कला के अवसरों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नए शिक्षकों से विषय विशेषज्ञ के साथ-साथ मेंटर, रोल मॉडल और मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भर्ती के साथ ट्रेनिंग पर भी जोर
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 1,368 नए शिक्षकों का जुड़ना दिल्ली के विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई 2026 में लगभग 751 शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब यह नई नियुक्तियां की गई हैं। आने वाले समय में भर्ती के साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी जोर रहेगा, ताकि वे नई तकनीक और 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप और सक्षम बन सकें।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- CAG रिपोर्ट्स पर रेखा गुप्ता का AAP पर हमला, बोलीं- पिछली सरकार में हुआ वित्तीय कुप्रबंधन
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।