Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फरह में मानवता शर्मसार, जंगल में फेंकी गई नवजात, पुलिस जांच में जुटी

फरह में मानवता शर्मसार, जंगल में फेंकी गई नवजात, पुलिस जांच में जुटी

By HO BUREAU 

Updated Date

फरह में मानवता शर्मसार, जंगल में फेंकी गई नवजात, पुलिस जांच में जुटी

Mathura : थाना फरह क्षेत्र के सलेमपुर गांव के जंगल में सोमवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक नवजात बच्ची को बोरी में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि पशु चरा रहे ग्रामीणों ने उसकी रोने की आवाज सुन ली, जिससे मासूम की जान बच गई।

पढ़ें :- 52 दिन की जंग हार गई शेरनी राधिका, इटावा सफारी पार्क में हुई मौत

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय ग्रामीण जंगल में पशु चरा रहे थे। तभी झाड़ियों के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। तलाश करने पर एक सुनसान जगह पर बोरी पड़ी मिली, जिसमें काली चुन्नी में लिपटी नवजात बच्ची बिलख रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कस्बा पुलिस को दी।

सूचना पर कस्बा इंचार्ज अजय मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात को संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार चल रहा है। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि बच्ची को किसने और क्यों जंगल में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि सामाजिक लोकलाज के चलते किसी ने जन्म के बाद बच्ची को वहां छोड़ दिया। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Mohammad Farooq

Disclaimer

पढ़ें :- वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चलाने की घटना का खुलासा, GRP, RPF व क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement