Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः नवनियुक्त राज्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

हरियाणाः नवनियुक्त राज्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में सोहना के विधायक संजय सिंह व नवनियुक्त राज्य मंत्री का भाजपा कार्यकारिणी सदस्य यादविंदर सिंह राणा द्वारा ढोल- नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कहा कि भाजपा की सरकार में हरियाणा प्रदेश विकास की राह पर नंबर एक पर है।

पढ़ें :- हरियाणाः CM सैनी ने कहा- हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं, कांग्रेस की इच्छा नहीं होगी पूरी

शाहाबाद में सोहना से विधायक संजय सिंह नवनियुक्त राज्यमंत्री का भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादविंदर सिंह राणा और उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर नवनियुक्त राज्य मंत्री ने बताया कि शाहबाद की जनता ने जो मुझे मान-सम्मान दिया है, इसे मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। भाजपा सरकार ने  गरीबी रेखा के लोगों के लिए जो कार्य किया है, वह बहुत ही सराहनीय है। इस सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक काम किए हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हरियाणा विकास में नंबर एक पर है।

Advertisement