1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो शुभ योग में है निर्जला एकादशी, जानें कब रखा जाएगा व्रत

दो शुभ योग में है निर्जला एकादशी, जानें कब रखा जाएगा व्रत

निर्जला एकादशी 31 मई (बुधवार) को है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस साल निर्जला एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि समेत दो शुभ योग बन रहे हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  निर्जला एकादशी 31 मई (बुधवार) को है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस साल निर्जला एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि समेत दो शुभ योग बन रहे हैं। दूसरा शुभ योग रवि योग है। इन दोनों शुभ योग में कार्य करने से सफलता की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

निर्जला एकादशी के दिन पूजा के बाद दान करते हैं। दान करने से पुण्य मिलता है और पाप मिटते हैं। इस बार निर्जला एकादशी पर सवार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 24 मिनट से बन रहा है और इसका समापन सुबह 06:00 बजे हो जाएगा। इस दिन रवि योग भी सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 06:00 बजे तक रहेगा। यदि आप इन दोनों शुभ योग में निर्जला एकादशी व्रत की पूजा कर लेते हैं तो शुभ रहेगा। विष्णु कृपा से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com