Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो शुभ योग में है निर्जला एकादशी, जानें कब रखा जाएगा व्रत

दो शुभ योग में है निर्जला एकादशी, जानें कब रखा जाएगा व्रत

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  निर्जला एकादशी 31 मई (बुधवार) को है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस साल निर्जला एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि समेत दो शुभ योग बन रहे हैं। दूसरा शुभ योग रवि योग है। इन दोनों शुभ योग में कार्य करने से सफलता की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

निर्जला एकादशी के दिन पूजा के बाद दान करते हैं। दान करने से पुण्य मिलता है और पाप मिटते हैं। इस बार निर्जला एकादशी पर सवार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 24 मिनट से बन रहा है और इसका समापन सुबह 06:00 बजे हो जाएगा। इस दिन रवि योग भी सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 06:00 बजे तक रहेगा। यदि आप इन दोनों शुभ योग में निर्जला एकादशी व्रत की पूजा कर लेते हैं तो शुभ रहेगा। विष्णु कृपा से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

Advertisement