North Korea : कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तर कोरिया की तरफ से एक अननोन प्रोजेक्टाइनल दागा गया। रॉयटर्स के मुताबिक, एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संगठन के प्रस्ताव को खारिज किया था। अमेरिका की अगुवाई में नौसैनिक अभ्यास किया गया था।
पढ़ें :- 'मां का अपमान, यह दुर्भाग्यपूर्ण...', राहुल गांधी के कार्यक्रम में मिमिक्री को लेकर बोले बृजभूषण सिंह
यह 29 अगस्त से 10 सितंबर तक चला था। इसमें जापान और दक्षिण कोरिया शामिल थे। उत्तर कोरिया ने इस अभ्यास की निंदा की थी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने शुक्रवार को बयान दिया था कि अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि देश अपने परमाणु हथियारों को मजबूत करने की दिशा में अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं करेगा।
उत्तर कोरिया से मिसाइल लॉन्च की खबरें आ रही हैं। ऐसे में दक्षिण कोरिया रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक करेगा। NSC ने अपील की है कि उत्तर कोरिया प्योंगयांग से तुरंग मिसाइल गतिविधियां रोके। परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का सीधा उल्लंघन है। यह भी बताते चलें कि यह एक सप्ताह में उत्तर कोरिया ने दूसरा मिसाइल परीक्षण किया है। इससे पहले उसने 12 सितंबर को भी परीक्षण किया था।
पढ़ें :- योगी सरकार की 'खेत तालाब योजना' ने बदली बुंदेलखंड के बांदा की तकदीर
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।