Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ जारी हुआ नोटिस,देना होगा इतना टैक्स

ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ जारी हुआ नोटिस,देना होगा इतना टैक्स

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इससे एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ उनकी एक जमीन का टैक्स नहीं चुकाने पर नोटिस जारी किया गया है। यह खबर बच्चन परिवार की मुश्किलें भी बढ़ा सकती है।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ उनकी एक जमीन का टैक्स नहीं चुकाने पर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उन्हें नासिक के एक तहसीलदार ने जारी किया है।

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की नासिक के सिन्नर के अडवाड़ी शिवरात में जमीन है। इस जमीन का एक साल से टैक्स नहीं भरा है। जिसके बाद उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

तहसीलदार ने 9 जनवरी 2023 को ऐश्वर्या के खिलाफ यह नोटिस जारी किया था। ऐश्वर्या को 21,860 रुपये टैक्स चुकाना है। अभी तक इस मामले को लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!
Advertisement