नई दिल्ली। अधिकांश घरों में तौलिया एक होता है। लेकिन पोंछने वाले अनेक होते हैं। आप अभी संभल जाएं वरना कई बीमारियां हो सकती हैं। आप तौलिए को 100 प्रतिशत बैक्टीरिया-फ्री तो नहीं रख सकते।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
लेकिन इसे समय-समय पर धोकर आप बीमारियों से जरूर बच सकते हैं। गंदे तौलिए में अलग-अलग तरह के जीवाणु होते हैं। आप जितनी बार इसका इस्तेमाल करते हैं, उतनी ही बार बैक्टीरिया स्किन से निकलकर तौलिए पर जमा होने लगते हैं।
दरअसल गंदे तौलिए में मौजूद बैक्टीरिया घाव, छिद्रों, किसी तरह के कट के निशान आदि के जरिए शरीर में एंट्री लेते हैं और फिर व्यक्ति को बीमार करना शुरू करते हैं। फंगी से जुड़ी बीमारियां भी किसी के गंदे और गीले तौलिए का इस्तेमाल करने से हो सकती हैं। इसके अलावा, खुजली, दाद, एथलीट फूट और यीस्ट इन्फेक्शन की दिक्कत भी इसकी वजह से पैदा हो सकती है।