Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः शाहजहांपुर में पकड़ी गई 7 करोड़ की अफीम, तीन गिरफ्तार

यूपीः शाहजहांपुर में पकड़ी गई 7 करोड़ की अफीम, तीन गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की पुलिस ने सात किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 7 करोड़ है। तस्करों के पास से लग्जरी कार, मोबाइल व नगदी भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, दुष्कर्मी भाई की मदद के आरोप में चल रहा था फरार  

तिलहर पुलिस को सूचना मिली कि एक ढाबे के पास अफीम तस्कर गाड़ी के साथ खड़े हैं। स्कार्पियो को तिलहर कस्बे में ओम ढाबा के पास रोककर चेक किया गया तो गाड़ी मे बैठे तीन सदस्यों को अवैध मादक पदार्थ अफीम 7 किलोग्राम के साथ तीन आरोपियों पलविन्दर, हजूर व बलजिन्दर को गिरफ्तार कर लिया।

बारा चट्टी झारखण्ड से लेकर आ  रहे थे अफीम 

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह अफीम बारा चट्टी झारखण्ड से लेकर आ  रहे थे। जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब राज्य के जनपदों में बेचने के लिये अपनी गाड़ी से ला रहे थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब में अफीम को बेचने में ज्यादा मुनाफा होता है। आज भी यह अफीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें :- फ़िरोज़ाबाद में मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गोली, गिरफ्तार, अधिवक्ता से लूटी थी मोबाइल
Advertisement