रायबरेली। यूपी के रायबरेली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शहर से गुज़रने वाली सई नदी के बीच समतल हिस्से पर मगरमच्छ को आराम फरमाता देख लोगों में हड़कंप मच गया।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आवाज सुनाई पड़ी तो देखा कि मगरमच्छ बाहर निकलकर धूप सेंक रहा है। ग्रामीण हरीकरण का कहना है कि हम लोग रोजाना नदी के किनारे जानवरों को लेकर चराने आते हैं। अचानक मगरमच्छ देखने से हम लोग दहशत में आ गए। फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर का है।