देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर हुई हार से लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिर गया है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा का जलवा कायम रहा। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की।
पढ़ें :- उज्जैन और अयोध्या का विवाद राष्ट्रीय नहीं, अंतरराष्ट्रीय मामला : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। पार्वती दास ने 2810 मतों से जीत हासिल की। नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।
मैं पार्वती दास को बधाई देता हूं। यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।
भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्वती दास के घर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। पोस्टल बैलेट में भाजपा को 781 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 697 मिले। इसके अलावा 19 मत यूकेडी को, 5 मत उपपा को, 11 मत सपा को और 25 मत नोटा को मिले।
13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 31411 मत पड़े। कांग्रेस के बसंत कुमार को 28685 वोट मिले। जबकि यूकेडी के अर्जुन देव को 821, एसपी के भगवती प्रसाद को 608, यूपीपी के भागवत कोहली को 258 मत मिले। जबकि 1189 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
पढ़ें :- टीएमसी के कई नेताओं के पास बहुत अधिक संपत्ति, अब कानून का सामना करना पड़ेगाः दिलीप घोष
12वां राउंड
बीजेपी – पार्वती दास – 29108
कांग्रेस – बसंत कुमार – 26751
यूकेडी – अर्जुन देव – 716
एसपी – भगवत प्रसाद- 580
यूपीपी – भागवत कोहली- 248
नोटा – ———————- 1125